क्या जो रूट को कप्तान बनाने से खुश नहीं बेन स्टोक्स? बोले- एक दिन इंग्लैंड का कोच बनूंगा
Ben Stokes wants to become England coach: बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट कप्तान के तौर पर हैरी ब्रूक को नजरअंदाज किया गया और उनकी जगह जो रूट को फिर से टेस्ट टीम की कमान सौंप दी गई है। स्टोक्स ने ब्रूक को अपना उत्तराधिकारी नहीं बनाए जाने के ईसीबी के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि वह एक दिन अपने देश के कोच बनेंगे। ज्ञात हो कि बेन ने चार साल तक इंग्लैंड टीम की कमान संभालने के बाद पिछले महीने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
Original source: cms.patrika.com →