IND R vs PAK P: शिखर धवन-सुरेश रैना ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया मना, फिर भी इंडिया रॉयल्स को मिली जीत
India Royals vs Pakistan Panthers Scorecard: रविवार को एशियन लीजेंड्स लीग के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में भारत के सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, हरभजन सिंह और अंबाती रायडू जैसे दिग्गजों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। इसके बावजूद इंडिया रॉयल्स ने 15 गेंदें पहले 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Original source: cms.patrika.com →